राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय (RRBMU), अलवर के स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा सत्र 2026-27 के लिए इंटर-कॉलेज एवं इंटर-यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिताओं का स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कैलेंडर में विभिन्न खेलों के लिए इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता की तारीख, आयोजन स्थल, वेस्ट/साउथ वेस्ट जोन इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं तथा ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं से संबंधित कार्यक्रम दिए गए हैं।
इस कैलेंडर में Chess, Thang Ta, Badminton, Boxing, Hockey, Cross-Country, Volleyball, Kabaddi, Judo, Cricket, Taekwondo, Wushu, Handball, Weight Lifting, Football, Archery, Swimming, Basketball, Softball, Athletics, Netball, Skating, Wrestling, Rugby, Kho-Kho, Shooting, Tug of War और Yogasana सहित कई खेल शामिल हैं।
RRBMU Inter College Sports Calendar 2026-27
RRBMU Sports 2026-27 Age Limit
RRBMU Inter College Sports Competition 2026-27 में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आयु से संबंधित पात्रता नियम विश्वविद्यालय के Sports Calendar में दिए गए हैं।
- न्यूनतम आयु: 17 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष
- अधिकतम आयु की गणना: 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
RRBMU Sports Calendar 2026-27 में कौन-कौन से खेल हैं?
RRBMU Inter College Sports Calendar 2026-27 में विभिन्न प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है। इनमें शतरंज, थांग-टा, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, क्रॉस-कंट्री, वॉलीबॉल, कबड्डी, जूडो, क्रिकेट, ताइक्वांडो, वुशु, हैंडबॉल, भारोत्तोलन, फुटबॉल, तीरंदाजी, तैराकी, बास्केटबॉल, सॉफ्टबॉल, एथलेटिक्स, नेटबॉल, स्केटिंग, कुश्ती, रग्बी, खो-खो, शूटिंग, रस्साकशी और योगासन शामिल हैं।
इन प्रतियोगिताओं में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए अलग-अलग आयोजन निर्धारित किए गए हैं। कुछ खेलों में पुरुष और महिला दोनों वर्ग शामिल हैं, जबकि कुछ प्रतियोगिताएं केवल पुरुष या महिला वर्ग के लिए निर्धारित हैं।
RRBMU Sports Competition के लिए आवश्यक दस्तावेज
Inter College Sports Competition/Tournament में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- कक्षा 10वीं की मूल अंकतालिका
- कक्षा 12वीं की मूल अंकतालिका
- कॉलेज की संबंधित कक्षाओं की मूल अंकतालिका
- अंकतालिकाओं की आवश्यक फोटो कॉपी
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- कॉलेज में प्रवेश की मूल फीस रसीद
- कॉलेज का परिचय-पत्र / College ID Card
खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फॉर्म सामान्यतः कॉलेज स्तर पर ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भरे जाते हैं। विद्यार्थी को जिस खेल में भाग लेना है, उसकी प्रतियोगिता से पहले कॉलेज में अपनी Entry करवानी होगी।
RRBMU Sports 2026-27 Eligibility Rules
- खिलाड़ी का संबंधित कॉलेज/विश्वविद्यालय में नियमित (Regular) विद्यार्थी के रूप में प्रवेश होना चाहिए।
- मुख्य परीक्षा में जिन छात्रों का परिणाम पूरक (Supp/Due) घोषित हुआ है वे छात्र छात्राएं अंतर महाविद्यालय/विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
- जिन विद्यार्थियों का द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है, उन्हें Inter-College प्रतियोगिता में अस्थायी प्रवेश दिया जा सकता है। हालांकि, वे Inter-University प्रतियोगिता में तब तक भाग नहीं ले सकेंगे, जब तक वे पूर्ण रूप से उत्तीर्ण नहीं हो जाते।