Join Now
Join Now

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: आवेदन, पात्रता, छात्रवृत्ति राशि और जरूरी दस्तावेज

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: पढ़ाई के दौरान आर्थिक परेशानी किसी भी होनहार विद्यार्थी के रास्ते में रुकावट न बने, इसी उद्देश्य से SBI Foundation की ओर से SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 शुरू की गई है। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई कर रहे योग्य विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना में अलग-अलग स्तर के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं। कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से लेकर Undergraduate, Postgraduate, MBBS, IIT, IIM और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी छात्रवृत्ति का प्रावधान है।

छात्रवृत्ति की राशि श्रेणी के अनुसार ₹15,000 से लेकर ₹15 लाख तक हो सकती है। हालांकि, प्रत्येक श्रेणी के लिए पात्रता, आय सीमा और आवश्यक दस्तावेज अलग-अलग हैं।

SBI Asha Scholarship 2026-27 में कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी?

छात्रवृत्ति श्रेणी छात्रवृत्ति राशि
School Students – कक्षा 9 से 12 ₹15,000
Undergraduate Students ₹75,000
Postgraduate Students ₹1,50,000
Medical – MBBS ₹2,00,000
IIT Students ₹2,00,000
IIM Students ₹5,00,000
Overseas Studies ₹15,00,000

SBI Asha Scholarship 2026-27 की महत्वपूर्ण तिथियां

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 के लिए दिए गए कार्यक्रम के अनुसार:

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 22 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026

1. School Students Scholarship – कक्षा 9 से 12

यह श्रेणी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए है, जो भारत में कक्षा 9 से 12 में पढ़ाई कर रहे हैं।

छात्रवृत्ति राशि: ₹15,000

पात्रता
इस श्रेणी के लिए विद्यार्थी को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • विद्यार्थी कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 7.5 CGPA या 75% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST विद्यार्थियों के लिए 65% और PwBD विद्यार्थियों के लिए 60% अंक की आवश्यकता बताई गई है।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 या उससे कम होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी भारत में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई कर रहा हो।

जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय सामान्यतः निम्न दस्तावेज मांगे जाते हैं:

  • कक्षा 8 की मार्कशीट और नवीनतम मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्कूल बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक (SBI बैंक की पासबुक होनी चाहिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यदि विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ रहा है और वहां कोई शुल्क नहीं लिया जाता, तो नामांकन एवं नो-फीस स्थिति की पुष्टि करने वाला पत्र भी मांगा जा सकता है।

2. UG: B.A/ B.SC/ B.COM Scholarship – स्नातक विद्यार्थियों के लिए

यह छात्रवृत्ति उन B.A/B.SC/B.COM विद्यार्थियों के लिए है जो देश के अच्छे संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं और जिन्हें आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

छात्रवृत्ति राशि: ₹75,000

पात्रता

  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST विद्यार्थियों के लिए 65% तथा PwBD विद्यार्थियों के लिए 60% अंक की पात्रता बताई गई है।
  • परिवार की सकल वार्षिक आय ₹6,00,000 या उससे कम होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी Top 300 NIRF (Overall) संस्थान या NAAC ‘A’ एवं उससे ऊपर मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो।

जरूरी दस्तावेज

  • कक्षा 12 एवं सेमेस्टर की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र / Form 16A
  • कॉलेज बोनाफाइड या एडमिशन लेटर
  • फीस रसीद
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

3. PG: M.A/ M.SC/ M.COM Scholarship – स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए

M.A/M.SC/M.COM श्रेणी या अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कर रहे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा की लागत को कम करने में विद्यार्थियों की मदद करना है।

छात्रवृत्ति राशि: ₹1,50,000

पात्रता

  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 7.5 CGPA या 75% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST के लिए 65% और PwBD के लिए 60% अंक की पात्रता बताई गई है।
  • परिवार की सकल वार्षिक आय ₹6,00,000 या उससे कम होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी Top 300 NIRF (Overall) या NAAC ‘A’ एवं उससे ऊपर मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययन कर रहा हो।

जरूरी दस्तावेज

  • Graduation एवं Semester Marksheet
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र / Form 16A
  • Admission Letter / Bonafide
  • फीस रसीद
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

4. Medical Scholarship – MBBS विद्यार्थियों के लिए

यह श्रेणी विशेष रूप से MBBS विद्यार्थियों के लिए है। मेडिकल शिक्षा की अधिक लागत को ध्यान में रखते हुए इस श्रेणी में अधिक छात्रवृत्ति राशि रखी गई है।

छात्रवृत्ति राशि: ₹2,00,000

पात्रता

  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST विद्यार्थियों के लिए 65% तथा PwBD विद्यार्थियों के लिए 60% अंक की पात्रता है।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹6,00,000 या उससे कम होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी वर्तमान में AIIMS या Top 50 NIRF Medical College में MBBS कर रहा हो।
  • वर्तमान या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध NEET Scorecard होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

  • NEET Scorecard
    कक्षा 12 एवं Semester की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • Medical College Bonafide
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महत्वपूर्ण: यह श्रेणी विशेष रूप से MBBS विद्यार्थियों के लिए है। BDS, B.Sc Nursing, B.Pharma आदि अन्य Undergraduate Medical/Health courses के विद्यार्थी General UG category के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

5. IIT Students Scholarship – IIT विद्यार्थियों के लिए

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह विशेष छात्रवृत्ति श्रेणी है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहायता देना है।

छात्रवृत्ति राशि: ₹2,00,000

पात्रता

  • विद्यार्थी भारत के 23 IITs में से किसी एक में वर्तमान में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST विद्यार्थियों के लिए 65% तथा PwBD के लिए 60% अंक की पात्रता बताई गई है।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹6,00,000 या उससे कम होनी चाहिए।
  • वर्तमान या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध JEE Advanced Scorecard होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

  • JEE Advanced Scorecard
  • IIT Enrollment Letter / Bonafide
  • Semester Marksheet
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ध्यान दें

यदि विद्यार्थी B.Tech कर रहा है लेकिन संस्थान IIT नहीं है, तो वह IIT Students category के बजाय General Undergraduate category में आवेदन कर सकता है, बशर्ते बाकी पात्रता शर्तें पूरी होती हों।

6. IIM Students Scholarship – MBA विद्यार्थियों के लिए

यह छात्रवृत्ति देश के Indian Institutes of Management (IIMs) में MBA की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए है। इसमें ट्यूशन फीस और रहने से जुड़े शैक्षणिक खर्चों में सहायता देने का उद्देश्य है।

छात्रवृत्ति राशि: ₹5,00,000

पात्रता

  • विद्यार्थी भारत के 22 IIMs में से किसी एक में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST विद्यार्थियों के लिए 65% तथा PwBD के लिए 60% अंक की पात्रता बताई गई है।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹6,00,000 या उससे कम होनी चाहिए।
  • वर्तमान या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध CAT Scorecard होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

  • CAT Scorecard
  • IIM Admission / Bonafide Letter
  • Semester Marksheet
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

7. Overseas Studies Scholarship – विदेश में उच्च शिक्षा के लिए

यह श्रेणी उन भारतीय विद्यार्थियों के लिए है जो विदेश की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में Postgraduate या उससे उच्च स्तर की पढ़ाई करना चाहते हैं या कर रहे हैं।

छात्रवृत्ति राशि: ₹15,00,000

पात्रता

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST विद्यार्थियों के लिए 65% तथा PwBD विद्यार्थियों के लिए 60% अंक की पात्रता बताई गई है।
  • विद्यार्थी किसी QS Top 200 University में Postgraduate या उससे उच्च स्तर के कार्यक्रम में अध्ययनरत हो या उसके पास वैध Offer Letter हो।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹6,00,000 या उससे कम होनी चाहिए।
  • वर्तमान या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध GRE / GMAT / MCAT / LNAT / LSAT Scorecard होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

  • Caste Certificate — SC/ST के लिए
  • University Offer Letter
  • Statement of Purpose (SOP)
  • English Proficiency Scorecard — IELTS/TOEFL
  • QS/THE Ranking Proof
  • Passport एवं Visa
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक

SBI Asha Scholarship में आरक्षण

छात्रवृत्ति के विभिन्न वर्गों में स्क्रीन पर दी गई जानकारी के अनुसार निम्न आरक्षण प्रावधान बताए गए हैं:

  • 50% सीटें महिलाओं के लिए
  • 50% सीटें पुरुषों के लिए
  • 25% सीटें SC उम्मीदवारों के लिए
  • 25% सीटें ST उम्मीदवारों के लिए
  • 5% सीटें Persons with Benchmark Disabilities (PwBD) के लिए

आरक्षण और चयन अंतिम रूप से योजना के नियमों तथा आवेदन की जांच के आधार पर लागू होगा।

कौन-सी Scholarship आपके लिए है?

  1. अगर आप कक्षा 9 से 12 में पढ़ रहे हैं, तो School Students category आपके लिए है।
  2. अगर आप B.A/ B.sc/ B.com (Graduation) कर रहे हैं, तो Undergraduate category देखें।
  3. अगर आप M.A/ M.sc/ M.com (Postgraduation) कर रहे हैं, तो Postgraduate category आपके लिए है।
  4. अगर आप MBBS कर रहे हैं और निर्धारित मेडिकल कॉलेज की शर्त पूरी करते हैं, तो Medical category देख सकते हैं।
  5. अगर आप IIT में पढ़ रहे हैं, तो IIT Students category के लिए पात्रता जांचें।
  6. अगर आप IIM में MBA कर रहे हैं, तो IIM Students category देखें।
  7. और यदि आप विदेश की QS Top 200 University में Postgraduate या उससे उच्च स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं अथवा आपके पास वैध Offer Letter है, तो Overseas Studies category आपके लिए है।

SBI Asha Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानी से भरना जरूरी है।

आवेदन की प्रक्रिया

1. Apply Now पर क्लिक करें

सबसे पहले छात्रवृत्ति पोर्टल पर दिए गए Apply Now विकल्प पर जाएं।

2. Login या Registration करें

यदि पहले से अकाउंट बना हुआ है तो अपने अकाउंट से Login करें। नया आवेदक होने पर पहले Registration करें।

3. Application Form खोलें

Login करने के बाद SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 का आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।

4. अपनी Scholarship Category चुनें

अपनी पढ़ाई के अनुसार School, UG, PG, Medical, IIT, IIM या Overseas Studies category चुनें।

5. आवेदन फॉर्म भरें

नाम, पता, शैक्षणिक जानकारी, परिवार की आय और अन्य आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

6. दस्तावेज Upload करें

अपनी category के अनुसार सभी जरूरी दस्तावेजों की साफ और पढ़ने योग्य प्रतियां Upload करें।

7. जानकारी की जांच करें

Submit करने से पहले पूरे आवेदन को Preview करके देखें। नाम, जन्मतिथि, बैंक विवरण, अंक और दस्तावेजों की जानकारी सही है या नहीं, यह जरूर जांचें।

8. आवेदन Submit करें

सभी जानकारी सही होने के बाद आवेदन Submit करें। Submit करने के बाद आवेदन में बदलाव करना संभव नहीं हो सकता है, इसलिए अंतिम Submit से पहले अच्छी तरह जांच करना जरूरी है।

Apply Link (आवेदन लिंक)