Join Now
Join Now

Rajasthan CET 12th Level 2026 Exam Date Notice Out (राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 परीक्षा तिथि जारी)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर द्वारा CET 12th Level 2026 परीक्षा तिथि का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) 2026 का आयोजन 21अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। CET 12th Level परीक्षा राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों के लिए आयोजित की जाती है।

जो अभ्यर्थी राजस्थान वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड–II, कनिष्ठ सहायक, जमादार ग्रेड–II, कांस्टेबल आदि अन्य 12th स्तर के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Rajasthan CET 12th Level 2026 Overview

Exam Name Rajasthan CET 12th Level 2026
Conducting Body Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Exam Type Common Eligibility Test (CET)
Level 12th Level
Exam Date 21 October 2026 to 25 October 2026
Application Form Coming Soon
Selection Process CET Score Based
Qualification Senior Secondary 12th Pass
Official Website rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET 12th Level 2026 Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा कैलेंडर 2025-26 जारी करते हुए CET 12th Level 2026 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार यह परीक्षा 21 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी। फिलहाल केवल परीक्षा तिथि जारी की गई है, ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन अलग से जारी किया जाएगा।

राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी में शामिल पद

CET 12th Level Level के अंतर्गत निम्न पद (भर्ती) शामिल हैं –

  • वनपाल
  • छात्रावास अधीक्षक
  • लिपिक ग्रेड–II
  • कनिष्ठ सहायक
  • जमादार ग्रेड–II
  • कांस्टेबल

Rajasthan CET 12th Level 2026 Age Limit

राजस्थान CET 12th Level 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन में निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी। राजस्थान सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

  • Minimum Age — 18 Years
  • Maximum Age — 40 Years

Rajasthan CET 12th Level 2026 Application Fee

Category Application Fee
General / OBC (Creamy Layer) / MBC (Creamy Layer) ₹600
OBC (NCL) / MBC (NCL) / EWS / SC / ST ₹400
Divyang (PwBD) Candidates ₹400

Rajasthan CET 12th Level 2026 Qualification

राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) 2026 के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से Senior Secondary (10+2) / 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे।

Rajasthan CET 12th Level 2026 Exam Scheme

विषय विवरण प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय
राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान (EVERYDAY SCIENCE), तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता, सामान्य हिन्दी, General English, कम्प्यूटर का ज्ञान, समसामयिक घटनाएं। 150 300 03:00 HR

नोट:-

  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • सीईटी परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य रहेगा।
  • किसी प्रश्न के गलत उत्तर के लिए परीक्षार्थी के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णांक का एक-तिहाई (1/3) भाग नकारात्मक अंक (Negative Marking) के रूप में काटा जाएगा।

Important link (महत्वपूर्ण लिंक)

Exam Date Notice Click Here
Join WhatsApp Group Join Now
RSSB Official Website Click Here

Rajasthan CET Graduation Level 2026 Exam Date Notice Out (राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल 2026 परीक्षा तिथि जारी)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर द्वारा CET Graduation Level 2026 परीक्षा तिथि का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2026 का आयोजन 01 दिसंबर 2026 से 03 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। CET Graduation Level परीक्षा राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों के लिए आयोजित की जाती है।

जो अभ्यर्थी राजस्थान पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), जेलर, कनिष्ठ लेखाकार, महिला पर्यवेक्षक, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II, प्लाटून कमांडर तथा अन्य स्नातक स्तर के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Rajasthan CET Graduation Level 2026 Overview

Exam Name Rajasthan CET Graduation Level 2026
Conducting Body Rajasthan Staff Selection Board (RSSB/RSMSSB)
Exam Type Common Eligibility Test (CET)
Level Graduation Level
Exam Date 01 December 2026 to 03 December 2026
Application Form Coming Soon
Selection Process CET Score Based
Qualification Graduation Pass
Official Website rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET Graduation Level 2026 Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा कैलेंडर 2025-26 जारी करते हुए CET Graduation Level 2026 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार यह परीक्षा 01 दिसंबर 2026 से 03 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी। फिलहाल केवल परीक्षा तिथि जारी की गई है, ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन अलग से जारी किया जाएगा।

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल में शामिल पद

CET Graduation Level के अंतर्गत निम्न पद (भर्ती) शामिल हैं –

  • प्लाटून कमांडर
  • जिलेदार
  • पटवारी
  • कनिष्ठ लेखाकार
  • तहसील राजस्व लेखाकार
  • पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता)
  • पर्यवेक्षक
  • उप–जेलर
  • छात्रावास अधीक्षक ग्रेड–II
  • ग्राम विकास अधिकारी
  • कनिष्ठ लेखाकार

Rajasthan CET Graduation Level 2026 Age Limit

राजस्थान CET Graduation Level 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन में निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी। राजस्थान सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

  • Minimum Age — 18 Years
  • Maximum Age — 40 Years

Rajasthan CET Graduation Level 2026 Application Fee

Category Application Fee
General / OBC (Creamy Layer) / MBC (Creamy Layer) ₹600
OBC (NCL) / MBC (NCL) / EWS / SC / ST ₹400
Divyang (PwBD) Candidates ₹400

Rajasthan CET Graduation Level 2026 Qualification

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आधिकारिक नोटिफिकेशन में निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan CET Graduation Level 2026 Exam Scheme

विषय विवरण प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास, राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, भारत की अर्थव्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, कम्प्यूटर का ज्ञान, समसामयिक घटनाएं। 150 300 03:00 HR

नोट:-

  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • सीईटी परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य रहेगा।
  • किसी प्रश्न के गलत उत्तर के लिए परीक्षार्थी के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णांक का एक-तिहाई (1/3) भाग नकारात्मक अंक (Negative Marking) के रूप में काटा जाएगा।

Important link (महत्वपूर्ण लिंक)

Exam Date Notice Click Here
Join WhatsApp Group Join Now
RSSB Official Website Click Here

RPSC RAS Recruitment 2026: 607 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

RPSC RAS Recruitment 2026: 607 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS/RTS) 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 607 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में राज्य सेवा के 192 पद तथा अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं।

RPSC RAS Recruitment 2026 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा का नाम RAS/RTS परीक्षा 2026
कुल पद 607
राज्य सेवा पद 192
अधीनस्थ सेवा पद 415
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन प्रारम्भ 04 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026
नौकरी स्थान राजस्थान
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC RAS 607 पदों पर भर्ती 2026 लेटेस्ट अपडेट

RPSC RAS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 607 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 04 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य करें।

Important Date (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 27 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 04 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि बाद में जारी होगी

Application Fee (आवेदन शुल्क)

ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है तथा भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

  • General Category / Other State — ₹600
  • OBC / EWS / SC / ST / MBC (Raj.) — ₹400
  • Persons with Disabilities (PwD) — ₹400

Age Limit (आयु सीमा)

RPSC RAS 2026 भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर निर्धारित की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, राजस्थान सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपनी आयु की पात्रता अवश्य जांच लें।

Qualification And Vacancy Details (योग्यता और पद)

Post Name Total Post Education Qualification
Rajasthan Administrative Service (RAS/RTS) 2026 607 Graduation Pass from Any Recognized University in India

Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)

प्रारम्भिक परीक्षा
विषय अंक समय
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान 200 3 घंटे
मुख्य परीक्षा
प्रश्न पत्र अंक
सामान्य अध्ययन-I 200
सामान्य अध्ययन-II 200
सामान्य अध्ययन-III 200
सामान्य हिन्दी एवं सामान्य अंग्रेजी 200

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों में आयोजित की जाएगी:

  1. प्रारम्भिक परीक्षा (Pre Exam)
  2. मुख्य परीक्षा (Main Exam)
  3. व्यक्तित्व परीक्षण / साक्षात्कार
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. अंतिम मेरिट सूची

Important Link (महत्वपूर्ण लिंक)

Description Link
Apply Online Apply Now
Official Notification Click Here
Exam Date Notice Click Here
RPSC Official Website Click Here

Raj Rishi Bhartrihari Matsya University, Alwar B.A 2nd Semester Syllabus राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के सभी विषयों का सिलेबस @sdresult.com

Raj Rishi Bhartrihari Matsya University, Alwar B.A 2nd Semester Syllabus राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के सभी विषयों का सिलेबस @sdresult.com मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के सभी विषयों का नवीनतम सिलेबस यहाँ उपलब्ध कराया गया है। विद्यार्थी अपने विषय का सिलेबस देखकर यूनिटवार पाठ्यक्रम, महत्वपूर्ण टॉपिक्स एवं परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

B.A 2nd Semester Hindi Literature (हिंदी साहित्य) Syllabus 

प्रश्नपत्र: कहानी एवं उपन्यास

इकाई– 1

  • कहानी – परिभाषा एवं तत्व 
  • हिंदी कहानी – उद्भव एवं विकास के प्रमुख चरण
  • उपन्यास – परिभाषा एवं तत्व
  • हिंदी उपन्यास – उद्भव एवं विकास के प्रमुख चरण

इकाई – 2

  • उसने कहा था — चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
  • पूस की रात — प्रेमचन्द
  • आकाशदीप — जयशंकर प्रसाद
  • परदा — यशपाल

इकाई – 3

  • राजा निरबंसिया — कमलेश्वर
  • गदल — रांगेय राघव
  • सिक्का बदल गया — कृष्णा सोबती
  • तिरिछ — उदय प्रकाश

इकाई – 4

  • ‘ग्लोबल गाँव के देवता’ — रणेन्द्र (उपन्यास)

आंतरिक मूल्यांकन हेतु किन्हीं दो विषयों पर निबंध लेखन (संभावित विषय)

  • कहानी एवं उपन्यास के स्वरूप में समानता एवं अंतर
  • हिंदी कहानी के प्रमुख आंदोलन – नई कहानी, सचेतन कहानी, समानान्तर कहानी, साठोत्तरी कहानी, समकालीन कहानी
  • प्रेमचन्द की कहानी कला
  • पाठ्यक्रम में निर्धारित किसी एक कहानी की मूल संवेदना एवं शिल्प-विधान
  • उपन्यास के प्रकार (सामाजिक, ऐतिहासिक, राजनीतिक, मनोवैज्ञानिक)
  • हिंदी उपन्यास : विकास के चरण
  • हिंदी उपन्यास परंपरा में प्रेमचन्द का महत्व

B.A 2nd Semester Geography (भूगोल) Syllabus

प्रश्नपत्र: राजस्थान का भूगोल

खंड – A

  • राजस्थान : स्थिति, भौतिक प्रदेश, भूगर्भीय संरचना, जलवायु एवं जलवायु प्रदेश, अपवाह तंत्र एवं झीलें, मृदा के प्रकार एवं प्रदेश, मृदा अपरदन एवं संरक्षण, वनस्पति – प्रकार एवं वितरण।
  • राजस्थान में भूमि उपयोग : कृषि के प्रकार एवं विशेषताएँ, खाद्यान्न एवं वाणिज्यिक फसलों का उत्पादन एवं वितरण, फसल प्रतिरूप एवं कृषि-जलवायु क्षेत्र, सिंचाई का महत्व एवं स्रोत, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ – चम्बल, माही एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आई.जी.सी.पी.), पशुधन उत्पाद एवं डेयरी विकास कार्यक्रम।

खंड – B

  • खनिजों का वितरण एवं उत्पादन : धात्विक एवं अधात्विक खनिज।
  • ऊर्जा संसाधन : कोयला, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस
  • विद्युत ऊर्जा संसाधन : जलविद्युत आधारित एवं गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत
  • औद्योगिक विकास : उद्योगों का वर्गीकरण, विकास, वितरण, उत्पादन एवं अवस्थिति विश्लेषण; सूती वस्त्र उद्योग, सीमेंट एवं पत्थर उद्योग, जस्ता एवं तांबा गलन उद्योग; सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन उद्योग।
  • जनसंख्या : वितरण एवं घनत्व, जनसंख्या संरचना (आयु एवं लिंगानुपात), नगरीय एवं ग्रामीण जनसंख्या, साक्षरता एवं कार्यशील जनसंख्या, स्वतंत्रता के बाद जनसंख्या वृद्धि, उसके कारण, समस्याएँ एवं समाधान।
  • प्रमुख जनजातियों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्थिति : भील, गरासिया, मीणा एवं सहरिया।

खंड – C

  • परिवहन के साधन : सड़कें, रेलवे नेटवर्क एवं वायुमार्ग।
  • मरुस्थली, अरावली, हाड़ौती एवं पूर्वी मैदानी प्रदेशों का विस्तृत अध्ययन : भौतिक पर्यावरण, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पर्यावरण तथा आर्थिक पक्ष।
  • मानव विकास की अवधारणा : प्रमुख संकेतक, राजस्थान का मानव विकास सूचकांक (HDI) तथा भारत के अन्य राज्यों के संदर्भ में उसका अध्ययन।
  • राजस्थान में महिलाओं की स्थिति : जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी बदलते 

B.A 2nd Semester Political Science (राजनीति विज्ञान) Syllabus 

प्रश्नपत्र: प्रतिनिधि भारतीय राजनीतिक विचारक

इकाई – 1

  • मनु,कौटिल्य,शुक्राचार्य

इकाई – 2

  • राजा राम मोहन राय, स्वामी दयानंद सरस्वती, महात्मा ज्योतिबा फुले, स्वामी विवेकानन्द

इकाई – 3

  • गोपाल कृष्ण गोखले, बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू

इकाई – 4

  • अहिल्याबाई होल्कर, भीमराव अंबेडकर, जयप्रकाश नारायण, विनायक दामोदर सावरकर, दीन दयाल उपाध्याय

B.A 2nd Semester History (इतिहास) Syllabus 

प्रश्नपत्र: आधुनिक विश्व का इतिहास

इकाई–I

  • पुनर्जागरण (Renaissance) तथा आधुनिक युग का प्रारम्भ।
  • धर्म सुधार आंदोलन (Reformation) एवं प्रतिधर्म सुधार आंदोलन (Counter-Reformation)।
  • आर्थिक परिवर्तन : सामंतवाद (Feudalism) से पूंजीवाद (Capitalism) तक।
  • अमेरिकी क्रांति : कारण, स्वरूप एवं परिणाम।
  • फ्रांसीसी क्रांति : कारण, प्रमुख घटनाएँ एवं प्रभाव।
  • नेपोलियन बोनापार्ट : उदय एवं पतन।
  • औद्योगिक क्रांति : कारण, प्रक्रिया एवं प्रभाव।

इकाई–II

  • 19वीं शताब्दी में राष्ट्रवाद का उदय।
  • बिस्मार्क की कूटनीति एवं गठबंधन प्रणाली के विशेष संदर्भ में जर्मनी और इटली का राष्ट्रीय एकीकरण।
  • यूरोप में रूढ़िवाद का युग तथा 1830 और 1848 की क्रांतियाँ।
  • जापान का आधुनिकीकरण।
    (20 व्याख्यान)

इकाई–III

  • साम्राज्यवाद एवं उपनिवेशवाद का विकास।
  • एशिया एवं अफ्रीका के देशों के विशेष संदर्भ में नए विश्व का शोषण।
  • चीन में यूरोपीय साम्राज्यवाद का स्वरूप।
  • चीन की 1911 की क्रांति एवं सन यात-सेन के सिद्धांत।
  • 1917 की रूसी क्रांति।
  • महान आर्थिक मंदी एवं पुनर्प्राप्ति।
  • इटली में फासीवाद तथा जर्मनी में नाज़ीवाद।

इकाई–IV

  • द्वितीय विश्व युद्ध : कारण एवं परिणाम।
  • संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) : उद्देश्य, उपलब्धियाँ एवं सीमाएँ।
  • 1949 की चीनी क्रांति।
  • नागरिक अधिकार आंदोलन : मार्टिन लूथर किंग एवं मैल्कम एक्स।
  • महिला आंदोलन : मुद्दे एवं बहसें।
  • शीत युद्ध तथा शीत युद्धोत्तर विश्व व्यवस्था की राजनीति।

B.A 2nd Semester Sociology (समाजशास्त्र ) Syllabus 

प्रश्नपत्र: समाजशास्त्र के मूलभूत सिद्धांत

इकाई – I

  • सामाजिक संरचना, सामाजिक समूह, प्रस्थिति और भूमिका, संस्कृति, मानदंड और मूल्य  

इकाई – II

  • समाजीकरण: अवधारणा, अभिकरण और सामान्यीकृत अन्य का सिद्धांत  
  • सामाजिक स्तरीकरण: अवधारणा, स्वरूप और प्रकार्यात्मक सिद्धांत  

इकाई – III

  • सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक गतिशीलता: अवधारणा और स्वरूप  
  • सामाजिक नियंत्रण: अवधारणा और अभिकरण  

इकाई – IV

  • सहयोगी सामाजिक प्रक्रियाएँ: सहयोग, अनुकूलन, आत्मसातकरण  
  • असहयोगी प्रक्रियाएँ: प्रतिस्पर्धा और संघर्ष

B.A 2nd Semester Miltary Science (सैन्य विज्ञान) Syllabus

प्रश्नपत्र: भारतीय सैन्य संगठन एवं प्रशासन

इकाई – I

  • (क) भारतीय रक्षा बलों का संगठन एवं भूमिका।
  • (ख) भारतीय रक्षा की द्वितीय पंक्ति का संगठन, भूमिका, उद्देश्य एवं महत्व।
  • (ग) राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) : उद्देश्य, भूमिका, संगठन एवं महत्व।
  • (घ) नागरिक सुरक्षा (Civil Defence) : उद्देश्य, भूमिका, संगठन एवं महत्व।

इकाई – II

  • (क) भारत-चीन संघर्ष (1962) से प्राप्त शिक्षाएँ।
  • (ख) भारत-पाक युद्ध (1965) से प्राप्त शिक्षाएँ।
  • (ग) भारत-पाक युद्ध (1971) से प्राप्त शिक्षाएँ।
  • (घ) कारगिल युद्ध (1999) से प्राप्त शिक्षाएँ।

इकाई – III

  • (क) भारतीय थल सेना का मुख्यालय (H.Q.) एवं संगठन।
  • (ख) युद्धक बल एवं प्रशासनिक संस्थान।
  • (ग) युद्धकाल एवं शांतिकाल में भारतीय थल सेना के कार्य।
  • (घ) भारतीय थल सेना में टैंकों के प्रकार।

इकाई – IV

  • (क) भारतीय नौसेना का मुख्यालय (H.Q.) एवं संगठन।
  • (ख) भारतीय नौसेना की परिचालन एवं प्रशासनिक कमानें।
  • (ग) भारतीय नौसेना के आधुनिक युद्धपोत।
  • (घ) युद्धकाल एवं शांतिकाल में भारतीय नौसेना के कार्य।

B.A 2nd Semester Economics (अर्थशास्त्र) Syllabus 

प्रश्नपत्र: भारतीय अर्थव्यवस्था

खंड – A

भारतीय अर्थव्यवस्था की मूल विशेषताएँ

  • प्राकृतिक संसाधन : भूमि, खनिज, जल, वन एवं ऊर्जा संसाधन।
  • जनसंख्या : आकार एवं वृद्धि, श्रम शक्ति, व्यावसायिक वितरण, जनांकिकीय लाभांश एवं जनसंख्या नीति।
  • मानव संसाधन विकास के संकेतक : साक्षरता, स्वास्थ्य, पोषण आदि।

कृषि

  • भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका एवं महत्व।
  • भूमि सुधार।
  • सिंचाई एवं सिंचाई नीति।
  • उर्वरकों का उपयोग तथा उसके लाभ एवं हानियाँ।
  • उर्वरक नीति।
  • जैविक खेती की अवधारणा।
  • कृषि के लिए संस्थागत ऋण।
  • कृषि उत्पादों का विपणन।
  • समर्थन मूल्य (Support Price) एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System)।

खंड – B

उद्योग

  • उद्योगों की भूमिका, रणनीति एवं चुनौतियाँ।
  • लघु एवं मध्यम उद्यम (SMEs)।
  • सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उद्योग।

औद्योगिक वित्त

  • वित्तीय संस्थाओं एवं वाणिज्यिक बैंकों की भूमिका।

औद्योगिक नीति

  • सुधार-पूर्व एवं सुधार-पश्चात काल।
  • नवीन औद्योगिक नीति।
  • नई आर्थिक नीति एवं सार्वजनिक उपक्रमों में विनिवेश (Disinvestment)।

विदेशी व्यापार

  • आकार, संरचना एवं दिशा।
  • भारत के विदेशी व्यापार की नवीन प्रवृत्तियाँ।
  • विदेशी व्यापार नीति।

खंड – C

भारत में नियोजन

  • पंचवर्षीय योजनाओं के उद्देश्य।
  • योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक प्रगति की समीक्षा।
  • नवीनतम पंचवर्षीय योजना का व्यापक अध्ययन।
  • नीति आयोग (NITI Aayog)।
  • राष्ट्रीय विकास एजेंडा।

भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रमुख समस्याएँ

  • गरीबी
  • बेरोजगारी
  • मुद्रास्फीति
  • क्षेत्रीय असमानताएँ

ग्रामीण विकास

  • ग्रामीण विकास कार्यक्रम एवं नीतियाँ।
  • आधारभूत संरचना 
    1991 के बाद आधारभूत संरचना क्षेत्र में सुधार।

B.A 2nd Semester Home Science (गृह विज्ञान) Syllabus

प्रश्नपत्र : आवास एवं खाद्य पोषण

इकाई – I : आवास (Housing)

1. आवास का कार्य और परिवार की आवश्यकता

2. गृह नियोजन के सिद्धांत: पहलू, दृश्य, कमरों का समूहन, कमरे का फैलाव, निजता, दिशा, आवागमन, लचीलापन, विशालता, सौंदर्यशास्त्र, मितव्ययिता, वायु-संचार सेवाएँ

3. स्थान का चयन:

   वनस्पति:  

  1. आकार
  2. मिट्टी का प्रकार और जल निकासी
  3. समोच्च रेखा/आकार
  4. दिशा  

4. कला और डिजाइन के तत्व और सिद्धांत जो आंतरिक सज्जा से संबंधित हैं, विशेष रूप से रंग और प्रकाश के संदर्भ में।

इकाई-II : आंतरिक सज्जा

1. फर्नीचर: फर्नीचर के प्रकार, चयन, उपयोग एवं देखभाल, विभिन्न कमरों में फर्नीचर की व्यवस्था

2. कमरे की व्यवस्था और सजावट: विभिन्न कमरों में फर्नीचर, साज-सज्जा और सहायक वस्तुओं की व्यवस्था

3. रसोई नियोजन: काउंटरों का महत्व, भंडारण, सिद्धांत और कार्य ऊँचाई

4. घरेलू उपकरणों का चयन और देखभाल (किसी विशिष्ट उपकरण के संदर्भ के बिना)

5. घरेलू कचरा और 3R द्वारा इसका प्रबंधन

इकाई III : खाद्य विज्ञान

1. भोजन के कार्य:

  • शारीरिक – भूख, रुचि, तृप्ति
  • मनोवैज्ञानिक
  • सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक

2. बेकरी का क्षेत्र, माप की इकाइयाँ, मूल शब्दावली, बेकरी में उपयोग होने वाले उपकरणों के प्रकार

3. खाद्य संरक्षण: अवधारणा, महत्व, सिद्धांत, तकनीकें

इकाई IV : खाद्य पोषण

1. खाद्य और पोषण की परिभाषा, 5 मूल खाद्य समूह, संतुलित आहार

2. कार्य, स्रोत:

स्थूल पोषक तत्व:

  • कार्बोहाइड्रेट
  • प्रोटीन
  • वसा

सूक्ष्म पोषक तत्व: 

  • खनिज – कैल्शियम, आयरन, आयोडीन, फ्लोरीन
  • विटामिन

जल में घुलनशील – बी कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन C

वसा में घुलनशील – A, D, E और K

सभी विषय के सिलेबस की PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

All Syllabus PDF Click Here

प्री डी.एल.एड. (बीएसटीसी) काउंसलिंग Pre D.El.Ed. (BSTC) Counselling 2026:@sdresult.com

प्री डी.एल.एड. (बीएसटीसी) काउंसलिंग Pre D.El.Ed. (BSTC) Counselling 2026:@sdresult.com राजस्थान Pre D.El.Ed. (BSTC) 2026 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 10 जून 2026 को जारी किया गया था। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण, शुल्क जमा, चॉइस फिलिंग एवं कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

काउंसलिंग शेड्यूल

विवरण तिथि
आवेदन पत्र में संशोधन (₹200 शुल्क सहित) 11 जून 2026 से 16 जून 2026
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं ₹3000 शुल्क जमा 11 जून 2026 से 16 जून 2026
प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची जारी 20 जून 2026
प्रथम चरण शुल्क भुगतान (₹13,555) 20 जून 2026 से 27 जून 2026
प्रथम चरण रिपोर्टिंग 20 जून 2026 से 29 जून 2026
कक्षाओं का प्रारंभ 01 जुलाई 2026
अपवर्ड मूवमेंट आवेदन 03 जुलाई 2026 से 04 जुलाई 2026
अपवर्ड मूवमेंट परिणाम 07 जुलाई 2026
द्वितीय चरण अलॉटमेंट सूची 13 जुलाई 2026
तृतीय चरण अलॉटमेंट सूची 22 जुलाई 2026

Required Documents (आवश्यक दस्तावेज)

  1. Pre D.El.Ed. 2026 Score Card
  2. Admit Card
  3. 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
  4. मूल निवास प्रमाण पत्र
  5. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  6. EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  7. फोटो पहचान पत्र
  8. पासपोर्ट साइज फोटो
  9. बैंक खाता विवरण
  10. विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र (PH/Widow/Divorcee/Defense आदि)

Counselling Registration Fee (काउंसिलिंग पंजीकरण शुल्क)

विवरण शुल्क
काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क ₹3000/-
आवेदन संशोधन शुल्क ₹200/-
प्रवेश शुल्क (कॉलेज आवंटन के बाद) ₹13,555/-

BSTC Counselling 2026 Process (बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया)

Step 1: Counselling Registration

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय ₹3000 काउंसलिंग शुल्क जमा करना अनिवार्य है।

Step 2: Choice Filling

  • रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अपनी पसंद के अध्यापक शिक्षा संस्थानों (D.El.Ed. Colleges) के विकल्प भरेंगे। अधिक से अधिक कॉलेज विकल्प भरने की सलाह दी जाती है।

Step 3: Choice Locking

  • विकल्प भरने के बाद उन्हें लॉक करना होगा। एक बार चॉइस लॉक होने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता।

Step 4: Seat Allotment

  • अभ्यर्थी की मेरिट, श्रेणी एवं भरे गए विकल्पों के आधार पर कॉलेज आवंटन (Seat Allotment) किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में अलग-अलग अलॉटमेंट सूची जारी होगी। 

Step 5: Admission Fee Payment

  • कॉलेज आवंटित होने पर अभ्यर्थी को निर्धारित समय सीमा में ₹13,555 प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

Step 6: Download Reporting Letter

  • शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थी को अपने लॉगिन से Provisional Letter for Reporting डाउनलोड करना होगा।

Step 7: College Reporting

  • अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि तक आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करनी होगी।

Step 8: Document Verification

  • कॉलेज में सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सही पाए जाने पर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Step 9: Provisional Admission Slip

  • सत्यापन पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन से Provisional Admission Slip डाउनलोड कर सकेंगे।

Step 10: Upward Movement (Optional)

  • यदि अभ्यर्थी बेहतर कॉलेज प्राप्त करना चाहता है तो अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन कर सकता है। सीट उपलब्ध होने पर उच्च प्राथमिकता वाला कॉलेज आवंटित किया जाएगा।

Step 11: Final Admission

  • रिपोर्टिंग एवं दस्तावेज सत्यापन सफल होने के बाद अभ्यर्थी का D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश अंतिम रूप से सुनिश्चित हो जाएगा।

Refund Rules (रिफंड नियम)

  • प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यदि संस्था आवंटित नहीं होती है तो ₹3000 में से ₹100 काटकर ₹2900 वापस किए जाएंगे।
  • संस्था आवंटित होने के बाद रिपोर्टिंग नहीं करने पर ₹500 काटकर ₹2500 वापस किए जाएंगे।
  • रिफंड केवल अभ्यर्थी के बैंक खाते में ही भेजा जाएगा।

Important Instructions (महत्वपूर्ण निर्देश)

  1.  मेरिट का निर्धारण स्केलिंग/नॉर्मलाइजेशन के बाद प्राप्त प्रतिशत के आधार पर होगा ।
  2.  आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 11 जून से 16 जून 2026 तक ₹200 शुल्क देकर किया जा सकता है।
  3.  काउंसलिंग में भाग लेने के लिए ₹3000 पंजीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य है। प्रवेश मिलने पर यह राशि पाठ्यक्रम शुल्क में समायोजित कर दी जाएगी।
  4. प्रत्येक अभ्यर्थी को काउंसलिंग आईडी उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से कॉलेज विकल्प भरने होंगे।
  5. अधिक से अधिक कॉलेज विकल्प भरने की सलाह दी गई है। विकल्पों की संख्या पर कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
  6.  एक बार Choice Lock करने के बाद उसमें कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
  7.  अंतिम तिथि तक Choice Lock नहीं करने पर भरे गए विकल्प स्वतः लॉक हो जाएंगे।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)