Join Now
Join Now

Azim Premji Scholarship 2026-27: ₹30,000 Scholarship, Eligibility, Documents & Apply Online

राजस्थान में प्रथम वर्ष (UG/Diploma) में नियमित अध्ययनरत छात्राओं के लिए Azim Premji Scholarship 2026-27 के ऑनलाइन आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को पूरे प्रथम स्नातक पाठ्यक्रम की अवधि तक ₹30,000 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

Scholarship Overview

विवरण जानकारी
स्कॉलरशिप का नाम अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27
संगठन अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन
लाभार्थी प्रथम वर्ष की छात्राएँ
स्कॉलरशिप राशि ₹30,000 प्रति वर्ष
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन शुल्क निःशुल्क
शैक्षणिक सत्र 2026-27

Application Dates (आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ)

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन दो चरणों में स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र छात्राएँ निर्धारित तिथियों के भीतर अपना आवेदन अवश्य जमा करें। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रथम चरण (First Round)

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 10 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026

द्वितीय चरण (Second Round)

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 10 जनवरी 2027
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2027 

Eligibility Criteria (पात्रता)

आवेदिका के लिए निम्न पात्रता आवश्यक है:

  1. केवल छात्राएँ (Girls) आवेदन कर सकती हैं।
  2. 10वीं एवं 12वीं सरकारी स्कूल से पास होनी चाहिए।
  3. शैक्षणिक सत्र 2026-27 में B.A/ B.sc/ B.com प्रथम वर्ष के स्नातक (Degree/Diploma) पाठ्यक्रम में नियमित (Regular) प्रवेश लिया हो।
  4. भारत के मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हो।

Scholarship Benefits (छात्रवृत्ति के लाभ)

  • ₹30,000 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति।
  • प्रथम स्नातक पाठ्यक्रम की पूरी अवधि तक लाभ।
  • राशि का उपयोग ट्यूशन फीस एवं अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए किया जा सकता है। 

नोट: यदि पहले से छात्राओं को कोई अन्य स्कॉलरशिप प्राप्त हो रही है और इस स्कॉलरशिप हेतु यदि छात्राएं चयनित हो जाती हैं, इसका प्रभाव अन्य किसी योजना/स्कॉलरशिप पर नहीं पड़ेगा,उसके साथ यह स्कॉलरशिप भी मिल सकेगी।

Required Documents (आवश्यक दस्तावेज)

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करना आवश्यक है:

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (पिछले 6 महीने के भीतर का)
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की कॉपी या पिछले 1 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • कक्षा 10वीं की मूल अंकतालिका
  • कक्षा 12वीं की मूल अंकतालिका
  • बोनाफाइड (Bonafide) प्रमाण-पत्र या ट्यूशन फीस रसीद

कॉलेज प्रवेश प्रमाण (Admission Proof)

आवेदकों को प्रवेश प्रमाण (Admission Proof) के रूप में निम्नलिखित में से दोनों या कम से कम एक दस्तावेज़ की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करनी होगी: बोना फाइड प्रमाण-पत्र (Bona Fide Certificate) या प्रवेश शिक्षण शुल्क रसीद।

अपलोड किए गए प्रवेश प्रमाण की सॉफ्ट कॉपी में निम्नलिखित जानकारी स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए आवेदक का नाम, कॉलेज का नाम, प्रवेश से संबंधित विवरण, कोर्स का नाम, कोर्स प्रारंभ होने की तिथि, अध्ययन का वर्तमान वर्ष और कोर्स का प्रकार।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Official Notification Check Here
Apply Link Coming Soon...
(10-08-2026)

FAQ's (पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q. Azim Premji Scholarship 2026-27 कितनी राशि देती है?

Ans. चयनित छात्राओं को ₹30,000 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Q. आवेदन शुल्क कितना है?

Ans. आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

Q. आवेदन कौन कर सकता है?

Ans. प्रथम वर्ष (New Admission) में नियमित अध्ययनरत पात्र छात्राएँ।

Q. आवेदन कब तक होंगे?

Ans. प्रथम चरण 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तथा द्वितीय चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक।